Jabalpur Crime: डीजे पर नाचने के विवाद ने ली युवक की जान, बरात में चाकू मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर केपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मादा में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाटन थाने में पदस्थ एसआई जितेंद्र दुबे ने बताया कि जबलपुर के रामपुर निवासी बबलू अहिरवार की बारात ग्राम मादा आई थी। बारात में ग्राम हिनोतिया निवासी सुनील अहिरवार भी शामिल हुआ था। बारात निकलने के दौरान सभी बाराती डीजे पर नाच रहे थे, इसी दौरान नाचने की बात को लेकर सुनील का कुछ युवकों से विवाद हो गया। पढे़ंशहडोल में अवैध कोयला उत्खनन का भंडाफोड़, जेसीबी व ट्रक जब्त; आधा करोड़ की संपत्ति सीज विवाद बढ़ने पर एक युवक ने सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घायल सुनील को तत्काल पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मांडवा बस्ती, रामपुर का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jabalpur Crime: डीजे पर नाचने के विवाद ने ली युवक की जान, बरात में चाकू मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Jabalpur #MadhyaPradesh #JabalpurNews #JabalpurHindiNews #JabalpurCrimeNews #JabalpurViralNews #RajasthanNews #SubahSamachar