UP: उमाशंकर सिंह के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य, बैंक लॉकर के कागजात, फाइलें ले गई आईटी टीम; जानें खास
Ballia News: रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर तीन दिन तक जांच के बाद आयकर विभाग (आईटी) की टीम शुक्रवार को देर रात लौट गई। डिजिटल साक्ष्य, बैंक लॉकर के कागजात और वित्तीय लेनदेन की फाइलें आईटी टीम साथ ले गई है। शनिवार को खनवर में विधायक के पैतृक गांव के फार्म हाउस व कार्यालयों पर चहल-पहल रही। पहले जैसे सब कुछ सामान्य दिखा। लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। पूरे दिन शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों के आनाजाना लगा रहा। इससे पहले बीते बुधवार को 10.30 बजे दिन में कमिश्नर व जॉइंट कमिश्नर के नेतृत्व में आईटी की टीम ने एक साथ बसपा विधायक के खनवर मोड़ स्थित छात्रशक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के प्लांट कार्यालय व फार्महाउस पर रेड किया। जिस समय टीम ने फार्महाउस व प्लांट में प्रवेश किया, उस समय कंपनी के निदेशक रमेश सिंह व 12 से ज्यादा कर्मचारी अंदर मौजूद थे। आयकर विभाग की टीम ने सर्व प्रथम सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इसके बाद फार्महाउस के सभी कमरों में जाकर पत्रावली व कंप्यूटर खंगाले।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 22:24 IST
UP: उमाशंकर सिंह के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य, बैंक लॉकर के कागजात, फाइलें ले गई आईटी टीम; जानें खास #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
