ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली में अनिल अंबानी से हुई पूछताछ, 3716 करोड़ की संपत्ति 'एबोड' कुर्क
उद्योगपति अनिल अंबानी गुरुवार को दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। उन्हें धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। जांच के सिलसिले में उनकी मुंबई की पाली हिल स्थित आवासीय संपत्ति 'एबोड' कुर्क की गई है। इस संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये आंका गया है। ईडी के विशेष कार्य बल ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत यह कुर्की की। इससे पहले भी इस संपत्ति का 473.17 करोड़ रुपये का हिस्सा जब्त किया गया था। अनिल अंबानी पर धन शोधन का मामला चल रहा है। #WATCH | Industrialist Anil Ambani reaches ED office in Delhi. The Enforcement Directorate has summoned industrialist Anil Ambani to appear at its headquarters in Delhi this morning in connection with an ongoing money laundering case against him. ED attached the Mumbai's Pali… pic.twitter.com/bdKiEzWPt2mdash; ANI (@ANI) February 26, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 13:01 IST
ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली में अनिल अंबानी से हुई पूछताछ, 3716 करोड़ की संपत्ति 'एबोड' कुर्क #CityStates #Delhi #SubahSamachar
