अभिषेक-वैभव के तूफान का असर: चौथे टी20 में टूटेगा दर्शकों का रिकॉर्ड? ईडन पार्क में 40 हजार फैंस की एंट्री तय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी दर्शकों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के बाद सीरीज के अगले मैच को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुताबिक, मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं और करीब 40 हजार दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। यह ईडन पार्क के इतिहास में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की तीसरी सबसे बड़ी दर्शक संख्या हो सकती है। भारत शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 06:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अभिषेक-वैभव के तूफान का असर: चौथे टी20 में टूटेगा दर्शकों का रिकॉर्ड? ईडन पार्क में 40 हजार फैंस की एंट्री तय #CricketNews #Cricket #International #IndiaVsNewZealand #IndVsNz4thT20i #EdenPark #AbhishekSharma #VaibhavSooryavanshi #NewZealandCricket #T20iSeries #SubahSamachar