क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चांदी!: एशेज और भारत के खिलाफ सीरीज से रिकॉर्ड कमाई; ₹547.32 करोड़ का मुनाफा कैसे हुआ?

एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के मुकाबलों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 423 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का राजस्व दर्ज किया। इस दौरान संस्था को 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर या 547.32 करोड़ भारतीय रुपये) का शुद्ध मुनाफा हुआ। इससे पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 11.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का घाटा हुआ था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 06:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चांदी!: एशेज और भारत के खिलाफ सीरीज से रिकॉर्ड कमाई; ₹547.32 करोड़ का मुनाफा कैसे हुआ? #CricketNews #Cricket #International #CricketAustralia #AshesSeries #IndiaVsAustralia #CricketRevenue #CricketAustraliaSurplus #MediaRights #AustraliaVsEngland #Women'sT20WorldCup #AustraliaTestSeries #IndiaAustraliaTestSeries #SubahSamachar