Kangra News: इंदपुर में चार किलोमीटर लंबे पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने दिखाई अनुशासन की मिसाल

इंदौरा (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदौरा खंड की ओर से रविवार को मां दुर्गा सरस्वती विद्या मंदिर, इंदपुर में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने करीब चार किलोमीटर लंबा पथ संचलन निकाला।अनुशासन और कदमताल के साथ आगे बढ़ते स्वयंसेवकों का इंदपुर गांव में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल नृपदेव सिंह ने की, जबकि चंबा विभाग के कुटुंब प्रबोधन संयोजक विमल शर्मा मुख्य वक्ता रहे।विमल शर्मा ने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और परिवार में मिलने वाले संस्कार ही व्यक्ति के चरित्र और सामाजिक व्यवहार को दिशा देते हैं। वर्तमान समय में परिवारों के बीच आपसी संवाद बढ़ाने, पारिवारिक मूल्यों को सहेजने और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता है।सेवानिवृत्त कर्नल नृपदेव सिंह ने भारतीय सेना के योगदान और संघ की राष्ट्रसेवा की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासन बनाए रखने, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 01:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: इंदपुर में चार किलोमीटर लंबे पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने दिखाई अनुशासन की मिसाल #InIndpur #VolunteersSetAnExampleOfDisciplineDuringAFour-kilometer-longMarch. #SubahSamachar