यूपी: आईआईटी बीएचयू, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन मिलकर बढ़ाएंगे ईवी तकनीक का शोध; तैयार होगा श्वेत पत्र
इलेक्ट्रिक वाहन और सतत परिवहन के क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध सहयोग की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। आठ सितंबर को अमेरिका के मिशिगन राज्य में आईआईटी बीएचयू और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन, एन आर्बर के बीच संयुक्त अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और अकादमिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। दोनों संस्थान ईवी तकनीक के साथ उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में भी मिलकर शोध करेंगे। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के एसोसिएट डीन फॉर रिसर्च प्रो. टॉड एलन ने आठ सितंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर (ईवीसी) में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 00:31 IST
यूपी: आईआईटी बीएचयू, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन मिलकर बढ़ाएंगे ईवी तकनीक का शोध; तैयार होगा श्वेत पत्र #CityStates #Varanasi #IitBhu #UniversityOfMichigan #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
