'मुझे बचा लो, ये लोग मार देंगे': पत्नी को काॅल कर रोने लगा पति, सोमवार से है लापता; खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Varanasi News: आदमपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुरा (कोनिया) निवासी साड़ी कारीगर लक्ष्मण मौर्य (35) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता होने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर जान का खतरा बताते हुए बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद उसने रोते हुए अपना एक वीडियो भी भेजा। चार दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मण मौर्य सोमवार सुबह घर से सरैया स्थित एक साड़ी कारखाने में काम करने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 23:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'मुझे बचा लो, ये लोग मार देंगे': पत्नी को काॅल कर रोने लगा पति, सोमवार से है लापता; खंगाले जा रहे सीसीटीवी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar