Gurugram News: सेक्टर-55 और 57 में एचएसवीपी ने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर

आधा एकड़ भूमि पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री और संयंत्र रखे हुए थेअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने मंगलवार को सेक्टर-55 और सेक्टर-57 में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विभागीय जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीओ अमित वशिष्ठ की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ की गई।अभियान के दौरान सेक्टर-57 में एक ठेकेदार द्वारा विभाग की लगभग आधा एकड़ भूमि पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री और संयंत्र रखे जाने का मामला सामने आया। विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाई गई। इसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। इसके अलावा विभाग के आवासीय प्लॉट पर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे वाशिंग स्टेशन, ई-वाहन चार्जिंग पॉइंट, एल्युमिनियम कार्यशाला और कार डिटेलिंग की दुकान को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध ढांचों और सामान को मौके से हटाकर विभागीय भूमि को खाली कराया गया।एचएसवीपी की संपदा अधिकारी डॉ. अनुपमा मलिक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में स्पष्ट संदेश दिया कि विभागीय जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। अभियान के दौरान विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास सैनी, अमनदीप, रामपाल आर्य सहित सर्वे टीम के सदस्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 18:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सेक्टर-55 और 57 में एचएसवीपी ने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर #HSVPBulldozesIllegalEncroachmentsInSectors55And57 #SubahSamachar