धुआं बन सकता है जानलेवा: पटाखों के जहरीले धुएं से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Diwali Air Pollution: दिवाली का पावन पर्व जहां खुशियां और रोशनी लेकर आता है, वहीं पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं हवा को बेहद खतरनाक बना देता है। इसमें मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और सूक्ष्म कण (PM 2.5 व PM 10) श्वसन तंत्र को सीधे नुकसान पहुंचाते हैं। यह जहरीली हवा खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा करती है। बच्चों के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते, बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और गर्भवती महिलाओं के रक्तप्रवाह में टॉक्सिन्स पहुंचने से गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में त्योहार के दौरान थोड़ी सी सतर्कता और उचित सावधानियां अपनाकर इस जहरीले धुएं के दुष्प्रभावों से अपने पूरे परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 08:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धुआं बन सकता है जानलेवा: पटाखों के जहरीले धुएं से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय #HealthFitness #National #DiwaliSmokeSafetyGuide #Diwali2026 #SubahSamachar