Delhi: फ्लोरिश स्टे होटल में कैसे और कहां से लगी आग? नहीं मिली सटीक जानकारी, आईआईटी दिल्ली की मदद लेगी पुलिस

मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में आग कैसे और कहां से लगी फिलहाल इसकी सही वजह पता नहीं चल सकी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो अब आग की वजहों का पता लगाने के लिए आईआईटी दिल्ली की मदद लेने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही दिल्ली पुलिस आईआईटी दिल्ली को एक पत्र लिखकर उनसे मदद मांगेगी। हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम के अलावा एफएसएल भी वहां से एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए रसोइया के बयानों और साक्ष्यों को मैच किया जा रहा है। फिलहाल होटल को सील किया हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैै कि आग की असल वजह पता करना टेढ़ी खीर होता है। दरअसल, आग पर काबू पाने के दौरान दमकलकर्मी भरपूर पानी का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से सबूत नष्ट हो जाते हैं। हालात काबू होने के बाद क्राइम सीन पर साक्ष्य बेहद कम ही मिल पाते हैं। दक्षिण जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। जांच के अलावा आरोपियों के कबूलनामे से मैच करने के बाद चार्जशीट तैयार करने में मदद मिलेगी। पुलिस आरोपी मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा से पूछताछ कर रही है। होटल की 3डी मैपिंग करवाने की भी तैयारी दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो होटल में लगी आग की हकीकत जानने के लिए पुलिस इस पूरी इमारत की 3डी मैपिंंग करवाने की तैयारी कर रही है। इसकी मदद से आग से जर्जर हो चुकी इमारत की संरचना को डिजिटल रूप से दोबारा से बनाकर यह समझा जाएगा कि आग कैसे और कहां से लगी। इसके अलावा होटल में आने-जाने या कमरों तक पहुंचने के रास्ते क्या-क्या थे। वहीं कमरों में कौन से फ्लोर पर कितने लोग और क्या-क्या सामान मौजूद था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: फ्लोरिश स्टे होटल में कैसे और कहां से लगी आग? नहीं मिली सटीक जानकारी, आईआईटी दिल्ली की मदद लेगी पुलिस #CityStates #Delhi #DelhiIit #DelhiIitNews #FlourishStayHotel #SubahSamachar