Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव

उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवनरेखा कहे जाने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार दोपहर उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री हरदोई में आयोजित मुख्य समारोह से एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे जिसका सीधा प्रसारण यूपी के उन सभी 12 जिलों में किया जाएगा जहां से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक विशाल पंडाल सजाया गया है जहां करीब 5 हजार लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे। जिला प्रशासन ने बिजौली में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है ताकि जनता प्रधानमंत्री के संबोधन और उद्घाटन समारोह को सजीव देख सके। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सुबह करीब नाै बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के लोग एक्सप्रेसवे के शुरू होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव #CityStates #Meerut #गंगाएक्सप्रेसवे #GangaExpresswayInauguration #प्रधानमंत्रीमोदी #PmModi #मेरठबिजौली #ExpresswayLaunch #यूपीविकास #UttarPradeshDevelopment #SubahSamachar