हिमाचल: तहसीलों में सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलें सुनेंगे तहसीलदार, मौके पर निपटारे के निर्देश
हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। इन दिनों तकसीम, इंतकाल और अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी अपीलों पर सुनवाई होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुनवाई के दौरान मामलों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार तहसीलों के चक्कर न काटने पड़ें। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 21:23 IST
हिमाचल: तहसीलों में सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलें सुनेंगे तहसीलदार, मौके पर निपटारे के निर्देश #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalRevenueDepartment #SubahSamachar
