गुरुपूर्णिमा की तस्वीरें: शिवधाम में बरसी गुरु की कृपा, गुरु चरणों में झुके 12 लाख शीश; काशी में उमड़ा हुजूम
Varanasi News:आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर हर ओर गुरु कृपा की अमृतवर्षा हुई। मठ-मंदिरों, आश्रमों, संगीत घरानों के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में गुरु का आशीष लेने देश के कोने-कोने से शिष्य और अनुयायी पहुंचे थे। पूरी काशी लघु भारत सरीखी नजर आ रही थी। सात समुंदर पार से भी लोगों ने यहां आकर गुरु बंदगी की और गुरु का आशीर्वाद पाकर धन्य हुए। शहर से लेकर गांव तक के आश्रम, मठ और मंदिरों में 12 लाख शिष्यों और अनुयायियों ने गुरु का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह पड़ाव, क्रीं-कुंड व संत मत अनुयायी आश्रम गड़वाघाट में जबरदस्त भीड़ रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 22:27 IST
गुरुपूर्णिमा की तस्वीरें: शिवधाम में बरसी गुरु की कृपा, गुरु चरणों में झुके 12 लाख शीश; काशी में उमड़ा हुजूम #CityStates #Varanasi #GuruPurnima #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
