Noida News: सरकार का रविवार को विभाग खोलने का आदेश... वकील गए हड़ताल पर
18 अप्रैल से अब तक वकीलों की हड़ताल के चलते रविवार को नहीं हुई एक भी रजिस्ट्रीमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। शहरवासियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री विभाग को रविवार को भी खोलने का आदेश दिया गया था। उम्मीद जताई गई कि जो कार्य दिवसों पर अपने दफ्तर या अन्य कारणों से रजिस्ट्री नहीं करा पाते हैं, वह इस दिन काम काज करा सकेंगे, लेकिन 19 अप्रैल से अब तक 15 शनिवार और रविवार बीत गए, एक भी दिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रविवार को रजिस्ट्री विभाग खोलने के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल शुरू कर दी। इस शनिवार भी रजिस्ट्री विभाग तो खुला, लेकिन हड़ताल के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।नोएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि वह शासन से आए हर रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। 19 अप्रैल से शहर में यह व्यवस्था रजिस्ट्रार विभाग में लागू भी हो गया, लेकिन तब से लेकर अब तक 15 शनिवार और 15 रविवार गुजर गए। 25 जुलाई को 16वां ऐसा शनिवार है, जब रजिस्ट्री विभाग में काम काज बंद है। इसका सीधा असर राजस्व विभाग को लगा है। वकीलों-डीड राइटर्स की हड़ताल के चलते अब विभाग को भी चिंता सताने लगी है। हालांकि इस मामले को लेकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने भी कई बार वकीलों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक वह उन्हें समझाने में असफल रहे।हम रविवार को दफ्तर खुलने का विरोध कर रहे हैं, यह न तो अधिवक्ताओं के हित में है, न ही शहरवासियों के हित में है। रविवार को कार्यालय खुलने का विरोध जारी रहेगा। -प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, नोएडा बार एसोसिएशनसरकार ने शहरवासियों की राहत के लिए रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। पहले रविवार को कभी-कभी शिविर लगाकर रजिस्ट्री होती थी, अब हर रविवार रजिस्ट्री हो सकेंगी। -अरुण कुमार शर्मा, एआईजी-प्रथम, स्टांप एवं निबंधन विभाग, गौतमबुद्ध नगर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:15 IST
Noida News: सरकार का रविवार को विभाग खोलने का आदेश... वकील गए हड़ताल पर #GovernmentOrderToOpenDepartmentsOnSunday...LawyersGoOnStrike. #SubahSamachar
