Gorakhpur News: छठ के लिए सजने लगे घाट, 357 स्थानों पर सामूहिक पूजन की तैयारी

- कृत्रिम तालाबों की खोदाई शुरू, जलकल टैंकरों से भरेगा पानी- राजघाट, नौकाविहार समेत प्रमुख स्थलों पर बन रहीं पूजन की वेदियां, सफाई-रोशनी पर जोरसंवाद न्यूज एजेंसीगोरखपुर। छठ महापर्व को लेकर महानगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम ने 357 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजन की व्यवस्था की है। चिन्हित स्थलों पर साफ-सफाई के साथ कृत्रिम तालाबों की खोदाई शुरू करा दी गई है। जलकल विभाग की ओर से इन तालाबों में पानी भरने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, कई स्थानों पर व्रतियों के लिए पूजन की वेदियां बनकर तैयार हो गई हैं। लोगों ने अपनी-अपनी वेदियों पर नाम भी लिख दिए हैं। नौकाविहार, राजघाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम की टीमें घाटों की सफाई, रास्तों को दुरुस्त करने, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हैं। पिछले वर्ष भी नगर निगम ने वार्डों में कृत्रिम पोखरे तैयार कर जलकल के टैंकरों से पानी भरवाया था। इस बार भी जरूरत के अनुसार कृत्रिम तालाबों में टैंकरों से पानी पहुंचाने की तैयारी है। गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। नगर निगम के अधिकारी लगातार घाटों और पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने में जुटे हैं। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: छठ के लिए सजने लगे घाट, 357 स्थानों पर सामूहिक पूजन की तैयारी #GhatsBeingDeckedUpForChhath;PreparationsUnderwayForCollectiveWorshipAt357Locations #SubahSamachar