यूपी: सात जिलों के जुआरियों का फ्लैट में होता था जुटान, 130 किमी दूर से आते थे जुआ खेलने; संचालत का 10 प्रतिशत

रथयात्रा के पास कुसुमकुंज फ्लैट में एसओजी- 2 के छापा मारने के बाद गिरफ्तार 47 लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराया और एसीजेएम -4 कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 20-20 हजार के बंधपत्र पर जमानत दे दी। वहीं, इस बड़े नेटवर्क की जांच भी पुलिस ने तेज कर दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि वाराणसी समेत पांच जिलों से जुआरियों का फ्लैट में जुटान होता है। यहां जुए का खेल 24 घंटे चलता। हारने बाद पैसे मंगाए जाते थे। जुआ संचालक को 10 प्रतिशत कमिशन मिलता था। इस हिसाब से रोजाना 2.50 लाख रुपये कमिशन का खेल था। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ ऐसे भी है जो जुआ खेलने के लिए होटल व लॉज में रुकते थे। छापेमारी के दौरान फड़ से बरामद राशि की गिनती पूरी होने पर कुल 21 लाख छापेमारी में 21 लाख 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में भदोही, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, प्रयागराज और मिर्जापुर के अलावा वाराणसी के है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 22:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: सात जिलों के जुआरियों का फ्लैट में होता था जुटान, 130 किमी दूर से आते थे जुआ खेलने; संचालत का 10 प्रतिशत #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar