गगल एयरपोर्ट विस्तार : प्रभावितों को दो दिन में बांटे 73 करोड़

गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने मुआवजा और पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन (आरएंडआर) राशि वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।बुधवार को 41 करोड़ और वीरवार को 32 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित परिवारों के लिए जारी की गई। दो दिन में जारी 73 करोड़ रुपये अगले दो से तीन दिन में लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएंगे। मकान खाली करने संबंधी शपथ पत्र जमा करवाने वाले परिवारों को भुगतान में प्राथमिकता दी जा रही है।एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग ने बताया कि प्रभावितों को मुआवजा और आरएंडआर राशि देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने शेष प्रभावित परिवारों से मकान खाली करने संबंधी शपथ पत्र जल्द प्रशासन के पास जमा करवाने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गगल एयरपोर्ट विस्तार : प्रभावितों को दो दिन में बांटे 73 करोड़ #GaggalAirportExpansion:73CroreDistributedToAffectedPartiesWithinTwoDays #SubahSamachar