Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, शराब की दुकान पर चाकू मारकर ली थी शख्स की जान
बलिया जिले की कोतवाली क्षेत्र के सवरा में शनिवार शाम शराब की दुकान पर चाकू मारकर सत्य प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। मामले में एसओजी और बदमाशों के बीच नवापुर महतवार मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। रविवार भोर में लगभग 3:30 बजे मोटरसाइकिल सवार आरोपी सुंदरम सिंह और राज सिंह को पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके साथ दो अन्य बदमाशों अनुज सिंह और अजय खरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सवरा में शनिवार शाम 3:30 बजे शराब पीने के विवाद में गुरुगुजपुर निवासी सत्य प्रकाश (40) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सत्य प्रकाश के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर रसड़ा कोतवाली में राज सिंह उर्फ राजा, सुंदरम सिंह उर्फ सत्या और उमाकांत पांडेय के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया आजमगढ़ मार्ग को सावरा चट्टी पर ढाई घंटे तक जाम रखा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया था और एक आरोपी उमाकांत पांडे को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश में नवापुर महतवार मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया आरोपी मुड़कर भागने लगे। इसे भी पढ़ें;UP Board Exam: वाराणसी में 117 केंद्रों पर पहुंचे पेपर, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई; सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम एसओजी टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर सुंदरम सिंह और राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अनुज सिंह निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखंशी जनपद मऊ और अजय खरवार पुत्र मुन्नीलाल खरवार निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है घायल आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उनके पास से तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 09:22 IST
Ballia News: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, शराब की दुकान पर चाकू मारकर ली थी शख्स की जान #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaNews #CrimeNews #BalliaPolice #SubahSamachar
