UP News: पुराने सिक्के के नाम पर पांच लाख की ठगी, एसटीएफ ने तीन को पकड़ा; आरोपियों के पास जीवों के अंग भी मिले

Varanasi News: प्रतिबंधित वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के नाम पर लोगों को फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के प्रभात चतुर्वेदी निवासी सहडोल (मध्य प्रदेश), गिरधारी मौर्या निवासी कैंपियरगंज गोरखपुर और संजीव कुमार सिंह निवासी मुंडेरवा बस्ती को सारनाथ थाना क्षेत्र के फरीदपुर के स्वास्तिक होम स्टे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मॉनिटर लिजर्ड के 14 अंग, टाइगर के दो नाखून, 1.58 लाख रुपये, वन अधिकारी के दो फर्जी पहचान पत्र और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार, गिरोह का मकसद पहले पुराने सिक्कों के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठना और बाद में उन्हें वन्यजीव तस्करी के मामले में फंसाने की साजिश करना था। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) से सूचना मिली थी कि प्रभात चतुर्वेदी वाराणसी में मॉनिटर लिजर्ड के अंग और टाइगर के नाखून की अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना दे रहा है और कथित तस्करों को पकड़वाने का दावा कर रहा है। ऐसे में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ जांच शुरू की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 00:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: पुराने सिक्के के नाम पर पांच लाख की ठगी, एसटीएफ ने तीन को पकड़ा; आरोपियों के पास जीवों के अंग भी मिले #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar