जिन को FDA की मंजूरी: सिगरेट छोड़ने वालों के लिए रामबाण,20 वैरिएंट्स को मंजूरी
फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल इंक. ने घोषणा कि ज़िन निकोटीन पाउच प्रोडक्ट्स के 20 वैरिएंट्स को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मोडिफाइड रिस्क टोबैको प्रोडक्ट (एमआरटीपी) ऑर्डर जारी करके मंजूरी दे दी है। ये निकोटीन पाउच के लिए दिए गए पहले एमआरटीपी ऑर्डर हैं, जिनके बाद पीएमआई यू.एस. को अधिकृत ज़िन उत्पादों के लिए यह दावा करने की अनुमति मिल गई है कि “सिगरेट की जगह ज़िन के इस्तेमाल से मुंह के कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों के कैंसर, स्ट्रोक, एम्फिसेमा और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस का खतरा कम होता है।” स्टेसी कैनेडी, सीईओ, पीएमआई यू.एस ने कहा, " एफडीए का यह निर्णय अमेरिका में निकोटीन का इस्तेमाल करने वाले 45 मिलियन से अधिक कानूनी उम्र के लोगों के लिए बहुत अहमियत रखता है।आज के इस निर्णय के बाद इन वयस्कों को एफडीए द्वारा प्रमाणित सही और वैज्ञानिक जानकारी मिल पाएगी कि सिगरेट की जगह ज़िन के सेवन से दिल की बीमारी और लंग कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे रिस्क के आधार पर प्रोडक्ट्स का मूल्यांकन करने के एजेंसी के वैज्ञानिक नजरिए को बल मिला है, तथा इन नतीजों को पारदर्शिता से लोगों तक पहुँचाने का रास्ता साफ हो गया है।” एफडीए के इस निर्णय के साथ एक विरोधाभास भी सामने आया है। जहाँ अमेरिका में निकोटीन प्रोडक्ट्स की वैज्ञानिक समीक्षा करके उन्हें मंजूरी दी जाती है, वहीं कई देशों में नीति-निर्माता वैज्ञानिक आधार पर उनका मूल्यांकन करने की बजाय उन पर प्रतिबंध लगाते हैं। ज़िन अमेरिका में बिक्री की मंजूरी पाने वाला पहला निकोटीन पाउच है, जिसकी जनवरी 2025 में कड़ी वैज्ञानिक समीक्षा की गई थी। आज के इस निर्णय के बाद पीएमआई को एफडीए से मंजूरी पाने वाले पहले निकोटीन पाउच, ज़िन, IQOS डिवाइस और कंज्यूमेबल्स के विभिन्न वर्जन और आठ जनरल स्नस प्रोडक्ट्स के लिए एमआरटीपी अधिकार मिल गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि यह कंपनी अपने उद्योग में लीडर और इनोवेटर है। एफडीए ने ज़िन एमआरटीपी को अधिकृत कर दिया है, जो तुरंत लागू होता है। एफडीए मोडिफाइड रिस्क ग्रांटेड ऑर्डर का अंश: “हामरे द्वारा आपके एमआरटीपीए की समीक्षा के आधार पर, हमने निर्णय लिया है कि प्रस्तावित मोडिफाइड रिस्क टोबैको प्रोडक्ट्स, जो आपके आवेदनों में दिए गए हैं, और परिशिष्ट ए में बताए गए हैं, धारा 911 (जी) (1) (ए) और (बी) के मानकों को पूरा करते हैं। इसमें यह भी शामिल है कि ये प्रोडक्ट, उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल होने पर, व्यक्तिगत टोबैको यूजर्स को टोबैको से होने वाले नुकसान और बीमारी के जोखिम को काफी कम कर देंगे और पूरी आबादी के स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाएंगे। ये नतीजे टोबैको यूजर्स और वर्तमान में टोबैको का सेवन न करने वाले, दोनों लोगों को ध्यान में रखकर मिले हैं। इसलिए, हम टोबैको प्रोडक्ट्स को इस मोडिफाइड रिस्क इन्फॉर्मेशन के साथ मोडिफाइड रिस्क टोबैको प्रोडक्ट्स के रूप में बेचने की अनुमति देते हैं, कि “सिगरेट की जगह ज़िन के इस्तेमाल से मुंह के कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों के कैंसर, स्ट्रोक, एम्फिसेमा और क्रोनिक ब्रोंकाइटिस का खतरा कम होता है।”
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 20:20 IST
जिन को FDA की मंजूरी: सिगरेट छोड़ने वालों के लिए रामबाण,20 वैरिएंट्स को मंजूरी #CityStates #SubahSamachar
