Chamoli News: डिम्मर संस्कृत महाविद्यालय में नवीन विषय शुरू करने पर जोर
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिश्र और उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा के उप निदेशक बाजश्रवा आर्य ने श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महाविद्यालय के आवश्यक दस्तावेज, छात्र संख्या, भवन, छात्रावास और भूमि का भौगोलिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने कहा कि स्नातकोत्तर स्तर पर योग, वेद, कर्मकांड और हिंदी जैसे नवीन विषयों की कक्षाएं शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती के लिए शासन और उच्चाधिकारियों को आख्या भेजी जाएगी। मौके पर प्राचार्य माता राम पुरोहित, कामाख्या कुमार, अमित चौहान और सत्य प्रसाद खंडूड़ी भी मौजूद थे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 14:31 IST
Chamoli News: डिम्मर संस्कृत महाविद्यालय में नवीन विषय शुरू करने पर जोर #EmphasisOnIntroducingNewSubjectsAtDimmarSanskritCollege. #SubahSamachar
