Kangra News: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार चमके, नकदी पर ईएमआई भारी
धर्मशाला। दिवाली पर्व के उपलक्ष्य पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सज गए हैं। कीमतों में वृद्धि के बावजूद त्योहारी सीजन में ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है। नकद खरीदारी की रफ्तार धीमी होने पर आसान किस्तों और फाइनेंस योजनाओं ने बाजार को संभाल रखा है। दुकानदारों के अनुसार खरीदारी के रुझान में बड़ा बदलाव आया है। पहले 30 फीसदी ग्राहक किस्तों पर खरीदारी करते थे। अब यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया है। ग्राहक दस हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के गैजेट्स ईएमआई पर ले रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार लकी ड्रॉ और सुनिश्चित उपहार जैसे विशेष ऑफर दे रहे हैं।------कीमतों में बदलावसामान न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमतवॉशिंग मशीन 9,999 1,00,000फ्रिज 9,000 2,00,000एलईडी 10,000 5,00,000स्पीकर 2,000 1,00,000ओवन 6,000 25,000स्मार्ट फोन (5जी) 16,500 3,00,000(कीमत रुपये में)----------ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किए हैं। एक से 22 नवंबर तक पर्चियां डालकर दस लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे। -पुष्पिंद्र गुलेरिया, कारोबारी, लुभत्योहारी सीजन में अच्छी ग्राहकी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए हर खरीद पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं। -हनी धीमान, कारोबारी, जवालीबाजारों में पूछताछ बढ़ रही है। आसान फाइनेंस और छूट के चलते आने वाले दिनों में कारोबार और बेहतर होगा। -अर्जुन, कारोबारी, कोतवालीदाम बढ़ने से पिछले साल के मुकाबले सुस्ती है लेकिन दिवाली तक व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। -अमित, कारोबारी, कोतवाली धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद धर्मशाला में मोबाइल खरीदते हुए लोग। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 01:52 IST
Kangra News: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार चमके, नकदी पर ईएमआई भारी #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #SubahSamachar
