Kangra News: गोपालपुर के आध्यात्मिक केंद्र में महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला की मौत
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत गोपालपुर स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र में आई महाराष्ट्र की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका की बेटी अमेरिका (यूएसए) में रहती है, जिसके सोमवार तक पालमपुर पहुंचने की उम्मीद है। इस वजह से शव को फिलहाल पालमपुर अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के थाणे की रहने वाली 75 वर्षीय चंदन रविकांत ठाकुर पिछले दो-तीन दिनों से गोपालपुर के इस आध्यात्मिक केंद्र में आई हुई थीं। रविवार सुबह अचानक उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला मधुमेह (डायबिटीज) की मरीज थीं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) माना जा रहा है। हालांकि, मौत के असल कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 19:49 IST
Kangra News: गोपालपुर के आध्यात्मिक केंद्र में महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला की मौत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
