विचारों की प्रयोगशाला हैं शैक्षणिक संस्थान : नायब सैनी
-सीजीसी यूनिवर्सिटी में साहित्यम-2026 का भव्य शुभारंभ---अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित साहित्यम-2026 में साहित्य, नेतृत्व और राष्ट्रीय चिंतन का सशक्त संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने के केंद्र नहीं, बल्कि विचारों की प्रयोगशाला और राष्ट्र निर्माण की धुरी होते हैं। साहित्यम जैसे मंच संवाद, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और जिम्मेदार नागरिक चेतना को मजबूती देते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से ज्ञान के साथ मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि विकसित भारत की संकल्पना विचारशील, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिकों से ही साकार होगी।नेतृत्व और सेवा पर जोरकार्यक्रम में भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने नेतृत्व, अनुशासन और सार्वजनिक सेवा के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। साहित्यम-2026 के दौरान सीजीसी यूनिवर्सिटी के इनक्यूबेशन सेंटर से जुड़े स्टार्टअप्स की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया। ईडीएस वैगन टेक प्राइवेट लिमिटेड को आईआईटी मद्रास की ओर से 10 लाख रुपये की सीड ग्रांट मिलने की जानकारी दी गई, जिसे नवाचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया गया।पुस्तक विमोचन और विचार मंथनकार्यक्रम में पुस्तक विमोचन सत्र भी हुआ, जिसमें लेखक यश तिवारी, अनीश कांजीलाल और पंखुड़ी गिडवानी ने अपने विचार रखे। चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि विकसित भारत केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि बौद्धिक और नैतिक मिशन है। प्रबंध निदेशक अर्श धालीवाल ने कहा कि साहित्यम शिक्षा को कक्षा से बाहर लाकर नीति निर्माताओं, विचारकों, कलाकारों और युवाओं के बीच जीवंत संवाद स्थापित करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 17:59 IST
विचारों की प्रयोगशाला हैं शैक्षणिक संस्थान : नायब सैनी #EducationalInstitutionsAreLaboratoriesOfIdeas:NayabSaini #SubahSamachar
