सावन में भी बाबा का सुगम दर्शन: मंगला आरती, रुद्राभिषेक का ऑनलाइन टिकट; बुकिंग का नियम जान लें

Sawan: सावन पर बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। सावन महीने में सुगम दर्शन, मंगला आरती और रुद्राभिषेक कराने के लिए ऑनलाइन टिकट मिलेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से 29 अगस्त तक की बुकिंग शुरू कर दी गई है। सिर्फ सावन में चार सोमवारों को छोड़कर किसी भी दिन का टिकट किया जा सकेगा। तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल पाएगा। मंदिर की ओर से बताया गया है कि बुकिंग से पूर्व पोर्टल पर उपलब्धता जरूर जांच लें। टिकट को लेकर मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड लेकर आना जरूरी है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपने आधार कार्ड के अनुसार ही सही जानकारी दें। दी गई जानकारी की जांच मंदिर के प्रवेश द्वार पर की जाएगी। नाम और आधार नंबर में कोई भी अंतर होने पर प्रवेश से मना किया जा सकता है। सुगम दर्शन के 300 रुपये, मंगला आरती के 500 रुपये और रुद्राभिषेक के 450 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दोपहर की भोग आरती, सप्तर्षि आरती और श्रृंगार भोग आरती के 300-300 रुपये चुकाने होंगे। मंदिर प्रशासन की अपील : यदि टिकट के लिए पेमेंट कट गया है, तो कृपया दोबारा पेमेंट न करें। 24 घंटे इंतजार करें या अगर समस्या बनी रहती है, तो हेल्पडेस्क से +91 6393131608 पर संपर्क करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 22:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सावन में भी बाबा का सुगम दर्शन: मंगला आरती, रुद्राभिषेक का ऑनलाइन टिकट; बुकिंग का नियम जान लें #CityStates #Varanasi #SawanDates2026 #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar