UP: 'बीवी कई बार करतीं कॉल, बेटी पुराने वीडियो से करती बात, रूस जा रहे जहाज के चीफ ऑफिसर की ड्रोन हमले में मौत

तुर्किये से रूस जा रहे मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर ड्रोन हमले में कानपुर के शास्त्री नगर निवासी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता (30) की मौत हो गई। यह हमला बीती 18 जुलाई को काला सागर में हुआ। बताया जा रहा है कि हमला यूक्रेन की ओर से किया गया था। परिजन 10 दिन से सागर का शव घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक उन्हें कहीं से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। सागर के बड़े भाई मनीष ने मंगलवार को बताया कि उनके छोटे भाई मर्चेंट नेवी में थे। वह 14 जून को घर से निकले थे। 17 जून को वह तुर्किये से रूस जाने के लिए अपने मालवाहक जहाज पर सवार हुए थे। यात्रा के दौरान बीच-बीच में सागर की परिवार से बात होती रही, लेकिन 18 जुलाई के बाद उनका फोन नहीं आया। 22 जुलाई को सागर के साथी क्रू मेंबर का फोन आया तो पता लगा कि उनके छोटे भाई अब दुनिया में नहीं रहे। मनीष ने कहा कि पुलिस-प्रशासन से फिलहाल कोई मदद नहीं मिली है। जनप्रतिनिधि भी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। डीजी शिपिंग कार्यालय से सागर का पासपोर्ट नंबर मांगा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'बीवी कई बार करतीं कॉल, बेटी पुराने वीडियो से करती बात, रूस जा रहे जहाज के चीफ ऑफिसर की ड्रोन हमले में मौत #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #DroneAttack #SubahSamachar