Dehradun News: हरिद्वार रोड पर महीनों से सड़क पर बह रहा पीने का पानी
देहरादून। शहर में एक ओर लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर हरिद्वार रोड पर महीनों से पीने का साफ पानी सड़क पर बह रहा है। दया पैलेस के पास स्थित एक भवन से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पेयजल की बरबादी हो रही है। साथ ही व्यस्त बाजार होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भवन से लगातार पानी सड़क की ओर छोड़ा जा रहा है जिससे बाजार में लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों ने जल संस्थान से मामले का संज्ञान लेकर पानी की बर्बादी रोकने और संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:42 IST
Dehradun News: हरिद्वार रोड पर महीनों से सड़क पर बह रहा पीने का पानी #DrinkingWaterHasBeenFlowingOntoTheRoadOnHaridwarRoadForMonths #SubahSamachar
