दिवाली 2026: आज कितने बजे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, शुभ मुहूर्त क्या है, कौन सा खास संयोग बन रहा?

पटना समेत पूरे देश में आज रविवार को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या पर घरों से लेकर बाजारों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों तक दीपोत्सव की रौनक है। लोग सुख-समृद्धि और शुभ-लाभ की कामना के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही धन वृद्धि के लिए कुबेर और विद्या की प्राप्ति के लिए मां सरस्वती का भी पूजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य राकेश झा के अनुसार, इस बार खास बात यह है कि दीपावली स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग के संयोग में मनाई जा रही है। यह काफी अच्छा और शुभ संयोग है। आयुष्मान योग और स्वाति नक्षत्र में दीपावली ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि इस बार दीपावली पर स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों तुला राशि में रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ योग और नक्षत्र में लक्ष्मी-गणेश की पूजा, दीपदान, दान-पुण्य और खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है। इस दौरान किए गए धार्मिक कार्यों से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आने की मान्यता है। Diwali 2026 Live: आज दिवाली पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और मां लक्ष्मी के उपाय लक्ष्मी के साथ गणेश पूजन का विशेष महत्व दीपावली की रात मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी धन-संपदा और वैभव प्रदान करती हैं, जबकि भगवान गणेश सभी कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं। इसी कारण दोनों की एक साथ पूजा की जाती है। पूजा में कुबेर, मां सरस्वती, पंचदेव, नवग्रह और गणेश-अंबिका का भी पूजन किया जाएगा। श्रद्धालु परिवार की सुख-शांति, धन-धान्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आराधना करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिवाली 2026: आज कितने बजे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, शुभ मुहूर्त क्या है, कौन सा खास संयोग बन रहा? #CityStates #Bihar #Patna #Saran #Bhagalpur #Purnea #Muzaffarpur #Darbhanga #Gaya #Munger #Kosi #SubahSamachar