दीपावली 2026: हादसों से निपटने को प्रशासन अलर्ट, इमरजेंसी नंबर पर फोन से तुरंत मिलेंगी सुविधाएं

दिवाली पर पटाखा जलाने के दौरान किसी भी तरह की घटनाओं से निपटने के लिए जिला, पुलिस प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली, नगर निगम में अलर्ट जारी किया गया है। यहां इमरजेंसी टीम को तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत टीम को रवाना किया जा सके। दो दिन बाद दिवाली मनाई जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग खूब आतिशबाजी करते हैं। किसी तरह से आग लगने, पटाखा से जलने की घटनाओं पर लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक ओर जहां पुलिस आयुक्त की ओर से सभी थानों पर पुलिस को मुस्तैद रहने को कहा गया है, वहीं सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड रिजर्व कराने के साथ ही सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन की इमरजेंसी में डयूटी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि किसी भी तरह की इमरजेंसी में 108 नंबर एंबुलेंस को बुला सकते हैं। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर हर संभव बेहतर इलाज किया जाएगा। उधर नगर निगम और बिजली निगम भी दीपावली पर पूरी तरह तैयार है। बिजली निगम के मुख्य अभियंता एके वर्मा ने सभी अधिशासी अभियंता से लेकर उपखंड अधिकारी को निगरानी करते रहने को कहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दीपावली 2026: हादसों से निपटने को प्रशासन अलर्ट, इमरजेंसी नंबर पर फोन से तुरंत मिलेंगी सुविधाएं #CityStates #Varanasi #Diwali2026 #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar