धनतेरस: आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर तैनात रही पुलिस; सड़क पर उतरी ढाई हजार से ज्यादा फोर्स

धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा है। मुख्य सराफा और बर्तन बाजारों में विशेष रूप से पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। नाकाबंदी कर निगरानी रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी सभी थानों की 80 फीसदी फोर्स सड़क पर है। लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। काशी जोन में सबसे अधिक भीड़ को लेकर एहतियातन पुलिस मुस्तैद रही। काशी जोन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन पूजन को लेकर बड़ी संख्या में बाहरी भीड़ है। वहीं, चौक के सुड़िया, रेशम कटरा, गोदौलिया, बांसफाटक, मैदागिन और दशाश्वमेध, कोदई चौकी में खरीदारों की टूटकर भीड़ पहुंची है। सराफा बाजार सुड़िया, रेशम कटरा, राजा दरवाजा समेत अन्य क्षेत्रों में संबंधित थाने की अतिरिक्त फोर्स दुकानों के बाहर तैनात की गई है। व्यापारियों की मांग पर चौक, दशाश्वमेध थाने की फोर्स उन्हें उपलब्ध कराई गई है। बर्तन बाजारों, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों, आभूषण शोरूम पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से पूर्व में भी सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में सुझाव और निर्देश भी दिए गए। सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, लंका, सुंदरपुर, रामनगर में भी पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा रहा। देर रात तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 22:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धनतेरस: आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर तैनात रही पुलिस; सड़क पर उतरी ढाई हजार से ज्यादा फोर्स #CityStates #Crime #Varanasi #Dhanteras #PoliceSecurity #PoliceDeployment #2500PolicePersonnel #SubahSamachar