तिरंगों की सुरक्षा के लिए फैसला: दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज उतारने की तैयारी, PWD ने बताई ये बड़ी वजह

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे राष्ट्रीय ध्वजों को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहरभर में लगाए गए करीब 500 बड़े तिरंगों को अस्थायी रूप से उतारने का निर्णय लिया है। विभाग का कहना है कि मौसम विभाग की तूफान संबंधी चेतावनी समाप्त होने के बाद इन्हें दोबारा फहराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर लगे तिरंगे फट गए और उन्हें नुकसान पहुंचा। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और आगे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सभी बड़े झंडों को हटाने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर करीब 115 फुट ऊंचे ध्वजदंडों पर बड़े आकार के तिरंगे लगाए गए हैं। इन झंडों को क्षति से बचाने के लिए पॉलिस्टर सामग्री का उपयोग किया गया था, लेकिन हाल के दिनों में चली तेज हवाओं के कारण कई झंडे क्षतिग्रस्त हो गए। वर्ष 2022 में तत्कालीन दिल्ली सरकार ने राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बड़े राष्ट्रीय ध्वज लगाने की योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 08:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तिरंगों की सुरक्षा के लिए फैसला: दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज उतारने की तैयारी, PWD ने बताई ये बड़ी वजह #CityStates #Delhi #Faridabad #SubahSamachar