Cyber Crime: विदेशी साइबर अपराधियों को टेलीग्राम से बेचते थे बैंक खाते, 53 लाख के लेनदेन का खुलासा; जांच तेज
साइबर ठगी से जुड़े गिरोह की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलावा मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी प्रशांत सिंह और कमलेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि 12 से 15 जनवरी के बीच महज चार दिनों में कमलेश और सुजल सिंह के कोटक महिंद्रा बैंक खातों में करीब 53 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। पुलिस के अनुसार कमलेश, प्रशांत और सुजल सिंह आपस में करीबी मित्र थे। करीब छह माह पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया था। जांच के दौरान पता चला कि इस गिरोह में मिर्जापुर निवासी आदर्श चौबे, आजमगढ़ निवासी आशीष यादव और वाराणसी के नरिया निवासी युवराज भी शामिल थे। पुलिस ने आदर्श चौबे की आई-20 कार और आशीष यादव की थार गाड़ी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुरुआत में बैंक खाते उपलब्ध कराने पर उन्हें आठ प्रतिशत कमीशन मिलता था, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। इसी लालच में गिरोह लगातार नए लोगों को अपने जाल में फंसाता रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 22:46 IST
Cyber Crime: विदेशी साइबर अपराधियों को टेलीग्राम से बेचते थे बैंक खाते, 53 लाख के लेनदेन का खुलासा; जांच तेज #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
