Bareilly News: वृद्ध महिला की हत्या के मामले में मिले अहम तथ्य
क्योलड़िया। तिगरी गांव में बुधवार को वृद्ध नरायनो देवी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में अहम तथ्य मिले हैं। उसके आधार पर जांच की प्रक्रिया चल रही है। गांव की वृद्ध महिला का शव बुधवार को गन्ने के खेत में मिला था। साथ ही उनके कानों के कुंडल गायब थे। परिजनों ने तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की खुलासे के लिए पुलिस और सर्विलांस की टीम ने गांव में जाकर हर पहलू पर पड़ताल की और घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 02:52 IST
Bareilly News: वृद्ध महिला की हत्या के मामले में मिले अहम तथ्य #CrucialEvidenceDiscoveredInTheCaseOfTheElderlyWoman'sMurder #SubahSamachar
