Sonipat News: सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, आमजन को मिल रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी

गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का आयोजन एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम सूर्य घर योजना, मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अटल पेंशन योजना और जनधन योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, आमजन को मिल रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी #CrowdsThrongTheExhibitionOfGovernmentSchemes;ThePublicIsGainingInformationAboutBeneficialPrograms. #SubahSamachar