Pithoragarh: गाय की डंडे से पीटकर की हत्या...पहाड़ी से खाई में फेंका, अपलोड किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी में गो हत्या का मामला सामने आया है। एक नाबालिग ने पहले गाय की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गाय को पहाड़ी से खाई में धकेल दिया। हैरानी है कि नाबालिग ने अपने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। नेपाल प्रहरी ने वीडियो का संज्ञान लेकर नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बैतड़ी के पाटन नगरपालिका-1, लदैती गांव निवासी एक नाबालिग ने पहाड़ी पर चारा चुग रही गाय की डंडे से पीटकर और उस पर पत्थर बरसाकर हत्या कर दी। वह इतने में ही नहीं रुका और गाय को पहाड़ी से खाई में धकेल दिया। जब मामले की वीडियो वायरल हुआ तो नेलाल प्रहरी की नजर नाबालिग के कारनामे पर पड़ी। जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि वीडियो में आरोपी गाय की हत्या करने के बाद जय हनुमान भी कहते हुए सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया में गाय की निर्मम हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पशु अत्याचार संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का वीडियो बना रहे लड़के को प्रारंभिक जांच के बाद छोड़ दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 12:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pithoragarh: गाय की डंडे से पीटकर की हत्या...पहाड़ी से खाई में फेंका, अपलोड किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Nainital #Pithoragarh #PithoragarhNews #UkNews #UttarakhandNews #SubahSamachar