Agra News: आयुष बघेल के शतक से कॉसमॉस मून की शानदार जीत

आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट मैदान, दयालबाग पर आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कॉसमॉस मून ने कॉसमॉस गैलेक्सी को 87 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में आयुष बघेल के शानदार शतक और ऋतिक सिंह की प्रभावी गेंदबाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉसमॉस मून की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों के मुकाबले में 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष बघेल ने 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि अचिंत्य गुप्ता ने 64 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉसमॉस गैलेक्सी की ओर से ऋतिक सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि आयुष खान ने 2 विकेट चटकाए।250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस गैलेक्सी की टीम 33.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। टीम के लिए प्रांशुल सोलंकी ने 64 रन, पवन यादव ने 33 रन और माधव सिंह ने 18 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। कॉसमॉस मून की ओर से आरुष गुप्ता ने 2 विकेट लिए, जबकि धैर्य जैन, मिष्टी भारद्वाज, मयंक बघेल और सुंदरम ने 1-1 विकेट प्राप्त कर टीम की जीत में योगदान दिया। आयुष बघेल को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच व ऋतिक सिंह को फाइटर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण मनोज भारद्वाज ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: आयुष बघेल के शतक से कॉसमॉस मून की शानदार जीत #CosmosMoon'sMagnificentVictoryPoweredByAyushBaghel'sCentury. #SubahSamachar