भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व लापरवाही चरम पर : यशपाल आर्य
- नेता प्रतिपक्ष बोले, अवस्थापना विकास परियोजनाओं को केवल कागजों पर दिखाने के लिए चलाया जा रहा हैअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना विकास के नाम पर सड़कों को खोद कर गड्ढों में तब्दील कर दिया गया। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व लापरवाही चरम पर है। यशपाल आर्य ने जारी बयान में कहा, शहरों में पेयजल, सीवरेज व शहरी आधारभूत ढांचे के विकास के नाम पर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों ने आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की मुख्य सड़कों के साथ हर गली मोहल्लों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। कार्यस्थलों पर न तो सूचना बोर्ड लगाए गए हैं और न परियोजनाओं की समय सीमा स्पष्ट है। उन्होंने कहा, बिना ठोस योजना व प्रभावी निगरानी के अवस्थापना विकास परियोजनाओं को केवल कागजों में दिखाने के लिए चलाया जा रहा है, जबकि जनता रोजाना दुर्घटनाओं, जाम और परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परियोजना के कार्य आदेश, लागत व काम पूरा करने की समय सीमा को सार्वजनिक की जाए। इसके साथ ही लापरवाही अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:41 IST
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व लापरवाही चरम पर : यशपाल आर्य #CorruptionAndNegligenceAreAtTheirPeakInTheBJPGovernment:YashpalArya #SubahSamachar
