Sitapur News: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, किसी तरह बचकर निकली महिला; आरोपी गिरफ्तार

यूपी के सीतापुर में एक मदरसे के मौलवी ने झाड़फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह मौलवी के चंगुल से महिला बच सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी मौलवी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र बांसुरा गांव का है। पीड़ित महिला के अनुसार, बांसुरा गांव स्थित मदरसे में कुतुबुद्दीन मौलवी काफी दिनों से झाड़फूंक करते हैं। वह दावा करते थे कि उनके झाड़फूंक से लोग ठीक हो जाते हैं। इसी बात का विश्वास करके वह 07 मार्च को ताबीज बनवाने गई थीं। मौलवी वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं के साथ झाड़फूंक करता रहा। बहाने से काफी समय तक बैठाए रखा। जब सभी महिलाएं चली गईं तो उसने झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से वह मौलवी के चंगुल से छूट सकी। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी मौलवी कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sitapur News: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, किसी तरह बचकर निकली महिला; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Sitapur #Lucknow #UttarPradesh #SitapurPolice #SubahSamachar