Jammu Kashmir: पांच दोस्तों के साथ गया था नहाने, तवी नदी में लापता हुआ युवी, तलाश जारी
तवी नदी में नहाने गए एक किशोर के डूबने की घटना सामने आई है। युवक की पहचान कुंजवानी निवासी युवी के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवी सोमवार सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ तवी नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में फंस गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल नदी में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 14:11 IST
Jammu Kashmir: पांच दोस्तों के साथ गया था नहाने, तवी नदी में लापता हुआ युवी, तलाश जारी #CityStates #Jammu #DrowningIncidentIndia #TawiRiverAccident #JammuYouthMissing #SearchOperationJammu #SubahSamachar
