Hapur Crime: पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट; पुलिस मामले की जांच में जुटी
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सेना में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से मतभेद चला आ रहा है। जिसे लेकर दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से रंजिश मानते हैं। रात के समय दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसका वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पुलिस लीपापोती करने में जुटी हुई है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:54 IST
Hapur Crime: पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट; पुलिस मामले की जांच में जुटी #CityStates #Hapur #HapurLatestNews #HapurHindiNews #HapurPolice #SubahSamachar
