Agra News: शहीद नगर चौकी के पास दलदल में फंसी कार
आगरा। शहीद नगर पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन सीएम ग्रिड योजना की सड़क पर बारिश से कीचड़ हो गया। बृहस्पतिवार शाम को कार फंस गई। सीवर, पानी की पाइपलाइन और यूटिलिटी डक्ट के लिए की गई खोदाई में निकली मिट्टी बारिश के कारण गीली हो गई। कार फंस जाने से चालक परेशान हो गया। क्षेत्रीय निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना में अमर होटल से इंदिरापुरम मोड़ तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसी रोड पर आगे डीपीएस की बस फंस चुकी है। सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू ने कहा कि सीएम आगरा आ रहे हैं तो सीएम ग्रिड की सड़कों का निरीक्षण भी करें ताकि उन्हें लोगों की तकलीफ पता चल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 03:22 IST
Agra News: शहीद नगर चौकी के पास दलदल में फंसी कार #CarStuckInASwampNearShaheedNagarOutpost #SubahSamachar
