चालान से बचने के लिए BYD SUV ने किया गजब का कारनामा: सिर्फ तीन पहियों पर चल पड़ी कार! चीन का वीडियो वायरल
चीन में बीवाईडी(BYD) की एक एसयूवी ने पार्किंग एनफोर्समेंट अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी पर लगे व्हील क्लैंप (पहिये पर लगने वाला ताला) को मात दे दी। जिंशा टाउन, लियानयुंगंग की इस घटना मेंफंगचेंगबाओ बाओ 8(Fangchengbao Bao8) नाम की एकऑफ-रोड एसयूवी अपने एक पहिये को हवा में उठाकर तीन पहियों पर ही पार्किंग स्थल से बाहर निकलती नजर आई। BYD की इस एसयूवी ने तीन पहियों पर चलने का यह कारनामा कैसे किया इस अनोखे ड्रामे के पीछे BYD की एडवांस DiSus-P अल्ट्रा सस्पेंशन टेक्नोलॉजी का कमाल है। इस सिस्टम में डुअल-वाल्व डैम्पर्स दिए गए हैं, जो वाहन को जरूरत पड़ने पर किसी एक पहिये को जमीन से ऊपर उठाने की अनुमति देते हैं। सस्पेंशन की खासियत: इस सिस्टम को मूल रूप से इसलिए विकसित किया गया था ताकि बिना जैक के भी आसानी से टायर बदला जा सके या ऑफ-रोडिंग के दौरान किसी रास्ते में बाधा आने पर पहिये को ऊपर उठाया जा सके। लिफ्टिंग पावर: BYD के अनुसार, यह सिस्टम 19,000 पाउंड से अधिक की लिफ्टिंग फोर्स पैदा कर सकता है और किसी पहिये को 24 घंटे तक हवा में लटकाए रख सकता है। हालांकि, यह सिर्फ 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक ही काम करता है, यही वजह है कि वीडियो में यह Bao 8 कम स्पीड पर चलती दिखाई दी। पार्किंग जुर्माने से बचने में यह तकनीक कैसे काम आई कम रफ्तार पर पहिया उठाकर गाड़ी चलाने से न केवल फ्लैट टायर होने पर बिना नुकसान के सुरक्षित स्थान तक पहुंचा जा सकता है। बल्कि इस मामले में इसका एक और फायदा सामने आया। पहिया हवा में उठ जाने की वजह से व्हील क्लैंप सड़क के संपर्क से पूरी तरह दूर हो गया। जिससे एसयूवी बिना किसी परेशानी के वहां से भाग निकली। इस सिस्टम का सस्पेंशन एडजस्टमेंट ट्रैवल 200 मिमी तक है। जबकि एक पहिये को अधिकतम 300 मिमी (लगभग 1 फुट) तक ऊपर उठाया जा सकता है इसकी अधिकतम लिफ्टिंग क्षमता 9 मीट्रिक टन है। प्रशासन इस तरह की चालाकियों से निपटने के लिए क्या उपाय कर रहा है इस घटना के बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पुलिस अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए रिमोट-कंट्रोल रिकवरी रोबोट का सहारा ले सकती है। यदि चीन के पार्किंग निरीक्षकों को व्हील क्लैंप के अलावा किसी अन्य विकल्प की तलाश करनी पड़े, तो वे अमेरिका के कुछ हिस्सों में इस्तेमाल होने वाले 'बार्नकल' जैसे उपकरणों पर विचार कर सकते हैं। यह डिवाइस मजबूत सक्शन कप का उपयोग करके गाड़ी की विंडशील्ड पर चिपक जाता है और ड्राइवर का विजन ब्लॉक कर देता है। हालांकि यह गाड़ी को आगे बढ़ने से नहीं रोकता, लेकिन इसके बिना देखना नामुमकिन हो जाता है और उचित उपकरणों के बिना इसे हटाना बेहद कठिन होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 19:10 IST
चालान से बचने के लिए BYD SUV ने किया गजब का कारनामा: सिर्फ तीन पहियों पर चल पड़ी कार! चीन का वीडियो वायरल #Automobiles #National #BydSuv #Byd #SubahSamachar
