Jhajjar-Bahadurgarh News: पेलपा लिंक ड्रेन की सफाई के लिए भाकियू (उग्रहां) ने सौंपा ज्ञापन
झज्जर। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहां) ने वीरवार को समाधान शिविर में पेलपा लिंक ड्रेन की सफाई और पैमाइश के संबंध में स्मरण पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि एक जनवरी को दिए गए मांग पत्र पर तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ड्रेन की सफाई न होने और अवैध रूप से पाइप दबाकर पानी रोकने के कारण खेड़ी जट्ट, बादली, लाडपुर और पेलपा गांव की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न होकर दलदल बन रही है। इस वजह से लगातार दो सीजन से फसलों की बुआई नहीं हो पाई है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस अवसर पर जिला प्रधान मंजीत गुलिया, धर्मबीर लाडपुर ,सुरेंद्र पेलपा, सुरेश लाडपुर, कालू बादली मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 21:11 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: पेलपा लिंक ड्रेन की सफाई के लिए भाकियू (उग्रहां) ने सौंपा ज्ञापन #BKU(Ugrahan)SubmitsMemorandumForCleaningOfPelpaLinkDrain #SubahSamachar
