Jhajjar-Bahadurgarh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा 12 किलो का केक

बहादुरगढ़। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहतक रोड स्थित एक कार्यक्रम में 12 किलो का केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर बीएलए-1 और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जनकल्याण अभियान तथा मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और संगठन के अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, सह-संयोजक दिनेश सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन छिल्लर, चिराग पुरुथी, नगर परिषद चेयरमैन सरोज राठी, जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, जिला सचिव नकुल चोपड़ा, अमित जून, जिला आईटी प्रमुख परमिंदर जांगड़ा और जिला सोशल मीडिया प्रमुख सोनू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह शेखावत ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 20:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा 12 किलो का केक #BJPWorkersCutA12KgCakeToMarkTheCompletionOf12YearsOfTheModiGovernment. #SubahSamachar