Sonipat News: नेत्रदान कर बिमला देवी बनीं प्रेरणा

गोहाना। मुगलपुरा निवासी 64 वर्षीय बिमला देवी ने मरणोपरांत नेत्रदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। आहुति संस्था के सहयोग से संपन्न हुए इस नेत्रदान के साथ संस्था की तरफ से करवाए गए कुल नेत्रदानों की संख्या 1095 तक पहुंच गई है। मुगलपुरा निवासी रामरूप की पत्नी बिमला देवी के निधन के बाद उनके परिवारजनों ने नेत्रदान की सहमति देते हुए आहुति संस्था को सूचना दी। परिवार के इस सराहनीय निर्णय के बाद संस्था के वीर मोहन कपूर, हार्दिक निरंकारी और धीरज वधवा ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू करवाई तथा श्रॉफ आई बैंक, दिल्ली को सूचना दी। सूचना मिलने पर श्रॉफ आई बैंक से टेक्नीशियन नरेंद्र लोहमोर गोहाना पहुंचे और नेत्रदान संपन्न करवाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: नेत्रदान कर बिमला देवी बनीं प्रेरणा #BimlaDeviBecameAnInspirationByDonatingHerEyes #SubahSamachar