Bihar Vidhan Sabha Live: महागठबंधन के विधायकों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा CAG की रिपोर्ट पेश

बिहार विधान मंडल बजट सत्र का 27 फरवरी को समापन हो जाएगा। आज सदन की कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। सदन में सत्ता पक्ष चार संशोधन विधेयक को पटल पर रखेगा।वित्त विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव नियंत्रक महालेखापरीक्षक (सीएजी) से प्राप्त लेखापरीक्षा को सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं प्रश्नोत्तर काल में अपने ही विधायकों के सवाल का जवाब सरकार को देना होगा। इधर, सदन पहुंचते ही विपक्ष के विधायक प्रर्दशन करने लगे। राजद और माले विधायकों ने बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विधायकों ने पटना में कारोबारी की हत्या का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि पटना में बेखौफ होकर अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन पहले दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। अब फिर दो भाइयों को गोली मारी गई। इसमें से एक की मौत हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 11:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar Vidhan Sabha Live: महागठबंधन के विधायकों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा CAG की रिपोर्ट पेश #CityStates #Patna #Bihar #BiharLegislativeAssembly #BiharAssemblyComplex #AmitShahNews #BiharGovernmentNews #BiharNewsUpdatesBiharLegislativeAssembly #BiharLegislativeCouncil #RjdMlc #SubahSamachar