BHU: कल से यूजी काउंसिलिंग, यूपी कॉलेज में कक्षाएं, आईआईटी में दीक्षारंभ; पीजी का होगा अगस्त में

बीएचयू में एक अगस्त यानी कि कल से स्नातक की काउंसिलिंग तो यूपी कॉलेज में यूजी और पीजी कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, आईआईटी बीएचयू में दीक्षारंभ का तीसरा दिन होगा। शनिवार से बीएचयू में यूजी दाखिले के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया चालू होगी। उसी दिन से यूपी कॉलेज में कला, सामाजिक विज्ञान संकाय और वाणिज्य विषयों में यूजी-पीजी की कक्षाएं लग जाएंगी। यूपी कॉलेज का दीक्षारंभ शुक्रवार यानी कि आज समाप्त हो जाएगा। वहीं आईआईटी बीएचयू में दीक्षारंभ का तीसरा दिन होगा। पांच अगस्त सात दिनों तक बीटेक के नए प्रवेशार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम और सात अगस्त से कक्षाएं शुरू होगी। बीएचयू में यूजी अभ्यर्थियों का इंडक्शन अगस्त के अंत तक हो सकता है। जबकि पीजी का अगस्त में होगा, अभी तक तिथि घोषित नहीं की गई है। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने स्नातक प्रवेश 2026 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिनों 28 से 30 जुलाई तक बातचीत इंटरैक्शन के विशेष सत्र भी किए गए। वहीं सुधार विंडो भी बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। अब पहले राउंड की काउंसिलिंग के दौरान ही अगले राउंड की काउंसिलिंग की तिथियां जारी की जाएंगी। साथ ही सभी पाठ्यक्रम के कटऑफ भी प्रवेश पोर्टल पर दिए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 23:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BHU: कल से यूजी काउंसिलिंग, यूपी कॉलेज में कक्षाएं, आईआईटी में दीक्षारंभ; पीजी का होगा अगस्त में #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar