BHU: बीएचयू यूजी के लिए एक सीट पर 11 दावेदार, आज से कटऑफ और काउंसिलिंग; 8200 सीटों पर होंगे प्रवेश
बीएचयू में शनिवार यानी कि आज से स्नातक में दाखिला पाने वालों की मेरिट जारी की जाएगी। पिछले 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई अब अलग-अलग चरणों में काउंसिलिंग होगी। पहला चरण शनिवार को शुरू होगा। अब तक हुए रजिस्ट्रेशन में हर एक सीट पर 11 दावेदार होंगे। इनमें 7000 से ज्यादा सीटों वाले कला संकाय, विज्ञान संस्थान, सामाजिक विज्ञान संकाय और विज्ञान संस्थान के कोर्सों में ज्यादा दावेदारी की गई है। कुल 8200 यूजी सीटों के लिए देश भर से 92000 से ज्यादा सीयूईटी-यूजी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। पहली मेरिट लिस्ट आज शाम तक जारी हो सकती है। इसका कटऑफ भी आएगा। केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपना मेल और समर्थ पोर्टल लगातार चेक करते रहे। मेरिट के अनुसार ही दाखिला के लिए सूचना दे दी जाएगी। वहीं तय समय के अंदर ही फीस जमा करनी होगी। वहीं अगले चरणों की घोषणा बाद में की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 21:06 IST
BHU: बीएचयू यूजी के लिए एक सीट पर 11 दावेदार, आज से कटऑफ और काउंसिलिंग; 8200 सीटों पर होंगे प्रवेश #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
