Panipat News: बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम जारी , 11 सितंबर को होगा मतदान
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने बार एसोसिएशन चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 11 सितंबर को पंजाब और हरियाणा की सभी जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। पहले यह चुनाव 15 मई को प्रस्तावित थे, लेकिन आपत्तियों के चलते कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया था।जारी कार्यक्रम के अनुसार, 16 जुलाई तक अधिवक्ताओं को सदस्यता शुल्क जमा करना होगा, जिसके आधार पर मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 31 जुलाई तक मतदाता सूची बार काउंसिल को भेजी जाएगी। इसके बाद 20 अगस्त तक सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी और 27 अगस्त तक उनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम रूप से 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।गत वर्ष 28 फरवरी को बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए थे। नए कार्यक्रम के जारी होने के बाद जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधान, उप प्रधान और सचिव पद के दावेदार अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।प्रधान पद के लिए अभी तक तीन नाम चर्चा में हैं, जिन्होंने अपने-अपने समर्थन जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं सचिव पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन से चार नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी घोषित नहीं की है।चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगासदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 जुलाईमतदाता सूची का प्रकाशन: 31 जुलाईमतदाता सूची पर आपत्ति: 20 अगस्तआपत्तियों का निस्तारण: 27 अगस्तमतदान व मतगणना: 11 सितंबर वर्जन जो पत्र मिला है उसके अनुसार 11 सितंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। इसके लिए पूरा विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया गया है। -सुरेंद्र दूहन, प्रधान पानीपत बार एसोसिएशन।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:29 IST
Panipat News: बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम जारी , 11 सितंबर को होगा मतदान #BarAssociationElectionScheduleReleased;VotingToBeHeldOnSeptember11. #SubahSamachar
